| 216011 |
ROAD CUTTING COMPLAINTS |
Saharanpur |
Baliakheri |
Naya Gaon Urf Naya Baans |
Naya Gaon |
Unnamed Road, Shiv Mandir 1, , Naya Gaon, Saharanpur Division, Uttar Pradesh, 247451, India |
सेवामें. अधिशासी अभियंता महोदय संबंधित अधिकारी जल जीवन मिशन हर घर जल योजना जनपद - सहारनपर उत्तर प्रदेश विषय हर घर जल योजना का अधूरा कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रार्थना पत्र महोदय. सविनय निवेदन है कि मैं आपके जनपद के ग्राम नया गाँव उर्फ नया बांस, पोस्ट हरपाल, जिला सहारनपूर का निवासी हूँ। हमारे गाँव में हर घर जल योजना के अंतर्गत पाईप लाइन डालने एवं पानी की सूविधा उपलब्ध कराने का कार्य पिछले वर्ष शुरू किया गया था, लेकिन यह कार्य अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। गाँव में कई स्थानों पर सड़कों को तोड दिया गया है, परंत वहाँ पर अभी तक पाइप नहीं डाले गए हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, योजना का कार्य बंद होने के कारण ग्रामीणों को अभी तक पानी की सूविधा भी नहीं मिल पाई है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारे गाँव में हर घर जल योजना के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की कृपा करें, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और टूटी हुई सड़कों की भी मरम्मत हो सके। जिसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके अत्यंत आभारी रहेंगे। धन्यवाद। भवदीय, मंजीत सिंह पता ग्राम नया गाँव उर्फ नया बांस, पोस्ट हरपाल, जिला सहारनपर 247001 मोबाइल नंबर 7900886667 दिनांक 05/09/2026 |