सभी शिकायतें

शिकायत कोड शिकायत का प्रकार जिले का नाम ब्लॉक का नाम पंचायत का नाम गाँव का नाम पता शिकायत का विवरण
218178 ROAD CUTTING COMPLAINTS Lalitpur Jakhora Burhwar Burhwar श्रीमान संबंधित अधिकारी महोदय, जल जीवन मिशन, जनपद ललितपुर, उत्तर प्रदेश। विषयः जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन लीकेज हेतु खोदी गई पेवर ब्रिक्स सड़क की मरम्मत न किए जाने एवं बड़े गड्ढे को शीघ्र ठीक कराए जाने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत बूढ़वार, विकास खण्ड जखौरा, जनपद ललितपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत हेतु सड़क की पेवर ब्रिक्स को खोदा गया था। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के बाद संबंधित कर्मचारियों/ठेकेदार द्वारा सड़क को पूर्व स्थिति में ठीक नहीं किया गया तथा खोदी गई जगह को उसी प्रकार छोड़ दिया गया है। मौके पर कोई मरम्मत का कार्य नही किया गया और मनमाने तरीके से कार्य करके पेवर ब्रिक्स उखाड़ कर बहुत बड़ा गड्ढा छोड़कर चले गए उक्त स्थान पर वर्तमान में बहुत बड़ा एवं गहरा गड्ढा हो गया है, जिसके कारण आम राहगीरों, छोटे बच्चों एवं विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में अत्यधिक परेशानी हो रही है। गड्ढे के कारण लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। साथ ही ट्रैक्टर एवं कृषि कार्य में उपयोग होने वाले वाहन भी वहां से नहीं निकल पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति दुर्घटना की दृष्टि से भी अत्यंत गंभीर है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त स्थान का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराकर खोदी गई पेवर ब्र

शिकायत की स्थिति

Agency JE AE EE

22-Sep-2026



22-Sep-2026
Village Status : O&M Village Expected Closure date : 22-Sep-2026

User Call Recording Details

Sno Recording Call On Call Mode
Recording Not Found

शिकायत विवरण

जवाब के द्वारा उत्तर शिकायत दिनांक उत्तर दिनांक
work complete Attachment Agency/Akash singh 19-09-2026 22-09-2026
resolved Attachment Executive Engineer/Arun kumar baudh 19-09-2026 22-09-2026
resolved Attachment Executive Engineer/Arun kumar baudh 19-09-2026 22-09-2026
Complaint Closed

शिकायत फोटो/वीडियो

विभाग द्वारा अपलोड किए गए फोटो/वीडियो