| 219876 |
ROAD CUTTING COMPLAINTS |
Sant Ravidas Nagar |
Digh |
Kishun Deopur |
VIHASPUR |
|
महोदय...
हमारे क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने एवं घरेलू जल कनेक्शन देने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन का कार्य किए जाने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की उचित एवं मानक के अनुरूप मरम्मत नहीं की गई है।
सड़क की खुदाई के कारण सड़क की सतह पूरी तरह खराब हो गई है। वर्तमान में सड़क पर गड्ढे, बड़े पत्थर एवं खुदाई की सामग्री पड़ी हुई है तथा सड़क समतल नहीं है। इससे ग्रामीणों/स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहन चलने में परेशानी होती है ग्राम वासियो के लिए विशेष रूप से समस्या उत्पन्न हो रही है।
पाइपलाइन का कार्य कराने के बाद सड़क को जिस स्थिति में पहले से थी, उसी प्रकार उपयोग योग्य बनाना संबंधित कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। केवल पाइपलाइन डालकर सड़क को क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ना उचित नहीं है।
अतः अनुरोध है कि संबंधित अधिकारी द्वारा स्थल का भौतिक निरीक्षण कराया जाए, कार्यदायी संस्था/ठेकेदार को निर्देशित किया जाए तथा सड़क की उचित भराई, समतलीकरण, कॉम्पैक्शन एवं आवश्यक सड़क मरम्मत कराकर उसे पुनः आवागमन योग्य बनाया जाए। |