| 224007 |
ROAD CUTTING COMPLAINTS |
Rampur |
Saidnagar |
Imarta |
Imarta |
, , Imarta, Moradabad Division, Uttar Pradesh, 244925, India |
सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत इमरता, विकास खंड सैदनगर, जनपद रामपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के कार्य हेतु सड़कों को काटा गया था। कार्य होने के बाद भी संबंधित विभाग/कार्यदायी संस्था द्वारा सड़कों की उचित मरम्मत नहीं कराई गई है।
इस कारण ग्रामीणों को रास्तों पर आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह गंदगी एवं कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है तथा आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर ग्राम पंचायत इमरता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की तत्काल उचित मरम्मत कराई जाए तथा रास्तों को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके। |