| 226777 |
ROAD CUTTING COMPLAINTS |
Bareilly |
Aalampur Jafrabad |
Devchara |
Devchara |
Devchara |
विषय: ग्राम देवचरा में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पानी की टंकी का निर्माण अधूरा रहने एवं खुदी हुई सड़कों की मरम्मत न होने के संबंध में।
महोदय,
सविनय अवगत कराना है कि ग्राम देवचरा, ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, जिला बरेली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत DEVCHARA Water Supply Scheme (योजना आईडी: 20018689) को वर्ष 2022-23 में मंजूरी दी गई थी। इसके बावजूद आज तक गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना अधर में लटकी हुई है।
इस परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के उद्देश्य से गांव की अनेक सड़कों और गलियों को खोदा गया था। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी इन रास्तों को ठीक नहीं कराया गया है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन से चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा, रास्तों की बदहाल स्थिति से कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना हो सकती है।
अतः आपसे अनुरोध है कि इस मामले में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर पानी की टंकी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए तथा पाइपलाइन के लिए खोदी गई सभी सड़कों और गलियों को पहले की तरह दुरुस्त कराया जाए। साथ ही, परियोजना में हो रही अनावश्यक देरी और सड़कों की मरम्मत में बर |